IPL 2021 के नए सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, यहां देखें वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने नौ अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के नये सत्र के लिये अपनी जर्सी का अनावरण स्टेडियम में लाइव शो के जरिये किये। आईपीएल शुक्रवार को मुंबई में शुरू होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर थ्री डी प्रोजेक्शन और लाइट शो के बीच रॉयल्स की जर्सी का अनावरण हुआ। इसका सीधा प्रसारण स्टेडियम से दुनिया भर के दर्शकों और मुंबई में बायो बबल में रह रहे रॉयल्स के खिलाड़ियों के लिये किया गया।

इसे भी पढ़ें: मैं पावर हिटर नहीं लेकिन विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों से सीखने की कोशिश करता हूं: पुजारा

टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह शो उन सभी बातों का जश्न था जो राजस्थान के प्रशंसकों के दिल के करीब है यानी स्टेडियम, जयपुर, राजस्थानी संस्कृति और यहां का परिदृश्य। इसमें यह भी बताया गया कि रेडबुल के साथ मिलकर कैसे टीम तेजी से नये सुझावों के साथ आगे बढ रही है।’’ आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस ने कहा ,‘‘ 2015 से अब तक जर्सी में काफी बदलाव आये हैं।यह बेहद खूबसूरत जर्सी है।

प्रमुख खबरें

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यों का Capex 8.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: Crisil