IPL 2022। राशिद-तेवतिया ने SRH से छीना मैच, दिल्ली के सामने होगी अय्यर की रणनीति

By अनुराग गुप्ता | Apr 28, 2022

सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान की दमदार छक्कों की मदद से गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि का हीरो यानी की प्लेयर ऑफ द मैच 'उमरान मलिक' को चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 कीमती विकेट चटकाए। जिसकी बदौलत गुजरात की कमर टूट गई लेकिन राहुल तेवतिया और राशिद खान ने हैदराबाद के मुंह से मैच छीनने के लिए दमदार बल्लेबाजी की। 

इसी के साथ हैदराबाद का लगातार 5 मैच की जीत का सिलसिला भी टूट गया जो आठ मैचों में 10 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। जबकिगुजरात 8 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई।

गेंदबाज नहीं तूफान हैं उमरान मलिक

भले ही गुजरात ने 5 विकेट से मैच जीत लिया हो लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जम्मू-कश्मीर के युवा गेंदबाज उमरान मलिक की हो रही है। उन्होंने 5 विकेट झटके। जिसमें उमरान मलिक ने 4 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। इस दौरान उन्होंने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यॉर्कर गेंद भी डाली और ऋद्धिमान साहा को चारों खाने चित कर दिया। उमरान मलिक ने शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर और अभिनव मनोहर का विकेट चटकाया। 

इसे भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कोच संजय बांगड़ बोले, विराट कोहली खराब दौर से जल्द बाहर निकल आएंगे 

दिल्ली के सामने होगी अय्यर की रणनीति

दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच के नोबॉल विवाद को भुलाकर वापसी के लिए बेताब एक अन्य टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के 41वेंमैच में वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी। दिल्ली को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान नोबॉल विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा और कप्तान ऋषभ पंत की चौतरफा आलोचना भी हुई। इसके अलावा दिल्ली के सहायक कोच प्रवीण आमरे पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

दिल्ली अब तक 7 मैचों में से महज 3 में ही जीत दर्ज कर पाई है। जबकि कोलकाता ने अपने पिछले चार मैच गंवाए हैं और वह 8वें स्थान पर है। दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत है जिसमें डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और रोवमैन पॉवेल जैसे हिटर हैं। कोलकाता के गेंदबाजों को उनके सामने सतर्क रहना होगा।

कोलकाता की बात की जाए तो कप्तान श्रेयस अय्यर समेत सभी बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। श्रेयस अय्यर पिछले मैच में नहीं चले थे। सैम बिलिंग्स और सुनील नारायण के बल्ले से भी रन नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में टीम को नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर के लिए दिल्ली के स्पिनरों का सामना करना आसान नहीं होगा। पिछले सत्र में ओपनिंग कर रहे वेंकटेश अय्यर को मिडिल ऑडर में उतारने के अभी तक अनुकूल नतीजे नहीं आए हैं। हालांकि इस सत्र के शुरुआती मैचों में उनसे ओपनिंग ही कराई गई थी और वहां पर भी उनका बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले थे।

दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें दिल्ली का पलड़ा भारी है। दिल्ली ने 30 में से 16 मैच में जीत दर्ज की है। जबकि कोलकाता को 13 मैच में ही सफलता मिल पाई है। 

इसे भी पढ़ें: एक बुरे सपने में जी रहे हैं विराट कोहली, IPL 2022 में स्टार खिलाड़ी की लगातार खराब फॉर्म पर बोले आकाश चोपड़ा 

संभावित टीम:

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, अक्षर पटेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: आरोन फिंच, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव।

प्रमुख खबरें

CCI ने Kotak Mahindra Bank को Deutsche Bank के भारतीय खुदरा बैंकिंग कारोबार अधिग्रहण की दी मंजूरी

Women Health: Intimate Wash का रोजाना इस्तेमाल महिलाओं के लिए जरूरी नहीं, वजाइना खुद करती है सफाई

US Midterm Elections में Democrats को बढ़त, Suhas Subramanyam और Piya Dandiya जीते

Stock Market Update | वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 23,724 के स्तर पर टिका