IPL 2022: गुजरात टाइटंस स्टार स्पिनर राशिद खान बोले, मेरा फोकस हमेशा इकॉनामी पर रहता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

मुंबई। राशिद खान को इस आईपीएल सत्र में ज्यादा विकेट भले ही नहीं मिल सके लेकिन अफगानिस्तान और गुजरात टाइटंस के इस स्टार स्पिनर को इसका मलाल नहीं है क्योंकि वह टीम के लिये किफायती स्पैल फेंक रहे हैं। राशिद ने अभी तक 6. 84 की औसत से 11 मैचों में 11 विकेट लिये हैं। मुंबई इंडियंस से पांच रन से मिली हार के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 में गेंदबाजी में विकेट लेना हमेशा खास होता है लेकिन मेरी सोच अलग है क्योंकि मेरा फोकस हमेशा इकॉनामी पर रहा है। यही वजह है कि मैं बल्लेबाजों पर दबाव बना सका हूं।’’

इसे भी पढ़ें: IPL 2022, RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कांटे की टक्कर, कोहली और विलियमसन पर होगीं निगाहें

राशिद ने कहा ,‘‘ हार्दिक और राहुल तेवतिया के रन आउट होने से मैच बदल गया। टी20 की खूबसूरती यही है कि कई बार आप दो गेंद में नौ रन बना लेते हैं और कई बाद छह गेंद में भी नहीं बना पाते। इसमें सीखने के लिये बहुत कुछ है और हम पिछले मैचों में की गई गलतियों को नहीं दोहरायेंगे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार