लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, क्विंटन डिकॉक ने जड़ा अर्द्धशतक, बदोनी ने मारा विनिंग छक्का

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2022

मुंबई। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस दौरान क्विंटन डिकॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए, जिसकी बदौलत लखनऊ से सिर पर जीत का सहरा बंधा और आयुष बदोनी ने जीत का छक्का मारा। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के तूफानी अर्धशतक के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करके दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल मैच में तीन विकेट पर 149 रन ही बनाने दिए। 

पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के स्टार गेंदबाजों को धोया। इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों पर 61 रन की धुंआधार पारी खेली। जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 36 गेंदों पर नाबाद 39 रन और सरफराज खान ने 28 गेंदों पर नाबाद 36 की पारी खेली। जिसकी बदौलत दिल्ली 149 रन बना पाने में कामयाब हुई। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया के नंबर वन गेंदबाज का जब चला बल्ला, फिर टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स, पैट कमिन्स ने 15 गेंदों पर बनाये 56 रन 

लखनऊ के गेंदबाजों ने दिल्ली को रोका

तेजी से रन बनाने वाली दिल्ली को शुरुआती झटके देकर दिल्ली के गेंदबाजों ने थामा। दिल्ली का पहला विकेट 67 रन पर पृथ्वी शॉ के रूप में गिरा, जिसे के गौतम ने चटकाया। इसके अलावा रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 कीमती विकेट चटकाए। जबकि होल्डर, एंड्रयू टॉय, क्रुणाल पांड्या और आवेश खान को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा