IPL 2022। दिल्ली का सपना हुआ चकनाचूर, MI ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, जमकर झूमा RCB खेमा

By अनुराग गुप्ता | May 21, 2022

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 69वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में दिल्ली ने 'करो या मरो' मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि रमनदीप सिंह के हिस्से में महज दो सफलताएं आईं। वहीं मयंक मार्कंडेय और डेनियल सैम्स को एक-एक विकेट से ही काम चलाना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: अगले साल आईपीएल में खेलूंगा, चेन्नई को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा: धोनी 

जमकर झूमा RCB खेमा

मुंबई की जीत पर सबसे ज्यादा रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को खुशी हुई और पूरा बेंगलोर खेमा जमकर झूमा। इस मुकाबले में मुंबई के जीत दर्ज करने के साथ ही बेंगलोर ने क्वालीफाई कर लिया है। इतना ही नहीं मैच के दौरान स्टेडियम आरसीबी-आरसीबी की आवाज से गूंज रहा था।

पॉवेल ने खेली पावरफुल पारी

दिल्ली को मुंबई के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा परेशान किया। ऐसे में शुरुआती झटके लगने के बाद ऋषभ पंत और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने में अपना योगदान दिया। रोवमैन पॉवेल ने 34 गेंद में 126 के स्ट्राइक रेट से 43 रनों की पारी खेली। जबकि ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 118 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। 

इसे भी पढ़ें: वेड के मामले में हार्दिक ने कहा, इस बार नहीं मिला तकनीक का फायदा 

रोहित शर्मा की खराब पारी

रोहित शर्मा के तौर पर मुंबई को पहला झटका लगा। मौजूदा सत्र में उनके बल्ले से कुछ खास रन निकले नहीं हैं और आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने 12 गेंद में महज 2 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। आईपीएल इतिहास में यह पहला ऐसा सत्र रहा जब रोहित शर्मा के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं आई।

प्रमुख खबरें

Makeup Tips: एक बार हाईलाइटर लगाने से पहले जान लें ये जरुरी बातें, तभी खूबसूरत दिखेंगा चेहरा

Maharashtra Local Body Election Results । महायुति की बंपर जीत, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, जाने एजिलिबिटी और पूरी डिटेल