By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हरा दिया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर और देवदत्त पडिकल मैदान में उतरे।
जॉस द बॉस जॉस
बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद में 168 के स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण 103 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इससे पहले जॉस बटलर ने मुंबई के खिलाफ इस सीजन का पहला शतक जड़ा था। जबकि आईपीएल इतिहास में जॉस बटलर का यह तीसरा शतक था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2021 में आईपीएल इतिहास का अपना पहला शतक जड़ा था।
चहल ने लगाई हैट्रिक
यजुवेंद्र चहल ने 17वें ओवर में कोलकाता के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। यजुवेंद्र चहल ने 17वें ओवर में 4 विकेट चटकाकर हैट्रिक ली। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिसमें श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, पैट कमिंस, शिवम मावी और वेंकटेश अय्यर का विकेट शामिल है।