IPL 2022। जॉस बटलर ने जड़ा सीजन का दूसरा शतक, कोहली और गेल के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

Jos Buttler
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

जॉस बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद में 168 के स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण 103 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। जॉस बटलर ने कोलकाता के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा, उन्होंने सभी को चुन-चुनकर धोया है।

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जॉस बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद में 168 के स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण 103 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। जॉस बटलर ने कोलकाता के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा, उन्होंने सभी को चुन-चुनकर धोया है। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। बहन के निधन पर हर्षल पटेल ने लिखा भावुक पोस्ट, 'मैं आपको जिंदगी के हर पल में याद करूंगा...' 

कोलकाता ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में राजस्थान की तरफ से जॉस बटलर और देवदत्त पडिकल मैदान में उतरे। हालांकि देवदत्त पडिकल कुछ खास नहीं कर पाए और 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद जॉस बटलर एक छोर पर डटे रहे। 

कोहली, गेल के साथ लिस्ट में हुए शामिल

जॉस बटलर एक सीजन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने साल 2016 में खेले गए आईपीएल मुकाबलों में सबसे ज्यादा 4 शतक जड़े थे। इसके अलावा क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन और शिखर धवन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शिखर धवन ने 2020 में दो शतक जड़े थे। जबकि शेन वॉटसन और हाशिम अमला में 2018 और 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं क्रिस गेल ने इस उपलब्धि को साल 2011 में ही अपने नाम कर लिया था।  

इसे भी पढ़ें: कैसा था सचिन तेंदुलकर का IPL करियर? मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दौरान आये थे बड़े उतार-चढ़ाव 

मुंबई के खिलाफ जड़ा था पहला

शतक जॉस बटलर ने इस सीजन का पहला शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 68 गेंद में 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल इतिहास में जॉस बटलर के अब तक 3 शतक हो चुके हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2021 में जड़ा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़