IPL 2022। मुंबई को भारी पड़ा टिम डेविड का रनआउट, हैदराबाद ने 3 रन से दर्ज की जीत

By अनुराग गुप्ता | May 17, 2022

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 रन से जीत दर्ज की। मुंबई ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ऐसे में हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। मुंबई के लिए रमनदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। जिसमें प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी और एडन मार्कराम का विकेट शामिल है। जबकि डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला। 

इसे भी पढ़ें: प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए केकेआर को लखनऊ के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत 

रोहित-किशन के बीच हुई साझेदारी

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और ईशन किशन के बीच अच्छी साझेदारी हुई। मुंबई ने 11वें ओवर में 95 रन पर रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवाया। जबकि अगले ही ओवर में उमरान मलिक ने ईशान किशन को पवेलियन भेजा। हालांकि दोनों सलामी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाए।

टिम डेविड ने बनाया मैच

टिम डेविड ने 18वें ओवर में मुकाबले को वापस मुंबई के झोली में लाने का प्रयास किया। उन्होंने नटराजन के ओवर में 4 छक्के जड़े और आखिरी गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंद की छोटी सी पारी में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली और गेंदबाजों पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन उनके आउट होने के बाद वापस से मुकाबला हैदराबाद के खेमे में लौट आया और भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर मेडन डाला और साथ में एक विकेट भी चटकाया। 

इसे भी पढ़ें: IPL में रहा दमदार प्रदर्शन, अब टीम इंडिया में एंट्री करने की दहलीज पर हैं ये दो घातक गेंदबाज 

राहुल त्रिपाठी ने खेली तूफानी पारी

राहुल त्रिपाठी के लिए मौजूदा सत्र शानदार रहा है और उन्होंने मुंबई के खिलाफ की कमाल की तूफानी पारी खेली। राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंद में 172 के स्ट्राइक रेट से 76 रनों की पारी खेली। जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। उन्होंने मौजूदा सत्र में 3 अर्धशतकीय पारी खेली हैं और इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 160 प्लस का रहा है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की