IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आईपीएल के बीच ये तीन खिलाड़ी लौटे अपने देश

By Kusum | May 02, 2024

चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स के हाथों हार के बाद मुश्किल में है। हालांकि, वह अभी भी टॉप 4 में है लेकिन उसे दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद कड़ी टक्कर दे सकती हैं। अब आईपीएल प्लेऑफ के लिहाज से सीएसके के लिए हर मैच अहम है और अन्य टीमों का प्रदर्शन भी उसकी स्थिति पर असर डालेगा। जैसे आज SRH जीती तो चेन्नई टॉप 4 से बाहर हो जाएगी। 

बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स के कोच फ्लेमिंग ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, पथिराना और तीक्षणा अमेरिकी वीजा प्रायोजनों के लिए कोलंबो के लिए उड़ान भरेंगे और उम्मीद है कि वे धर्मशाला में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने दीपक चाहर की चोट को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे चाहर की चोट से चिंतित हैं। 

फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, इसमें से 5 जीत हैं जबकि इतने में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने पिछले 5 में से 3 मैच हारे हैं। चेन्नई की इस हार के बाद पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ की रेस में जीवित है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा