IPL 2023: KKR को मिला नया कप्तान, श्रेयस अय्यर के अनुपस्थिति में यह खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

आईपीएल 2023 शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का वक्त बाकी है। इन सब के बीच बड़ी खबर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ी हुई आ रही है। केकेआर ने श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में नीतीश राणा को टीम की कप्तानी सौंपी है। श्रेयस अय्यर फिलहाल बैक इंजरी से ग्रसित है। माना जा रहा है कि वह 2023 के आईपीएल से पूरी तरह बाहर हो सकते हैं। इसी कड़ी में नीतीश राणा को कप्तानी सौंपी गई है। नीतीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स से काफी समय से जुड़े हुए हैं। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।

इसे भी पढ़ें: WPL 2023 की पहली चैंपियन बनी Mumbai Indians, Delhi Capitals का सपना तोड़कर खिताब पर किया कब्जा

आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी की थी। लेकिन इस बार वह चोटिल हैं जिसकी वजह से आईपीएल में खेलने की संभावना कम है। नीतीश राणा मिडिल ऑर्डर के आक्रामक बल्लेबाज हैं। अब तक उन्होंने 91 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 85 पारियों में 2181 रन बनाए हैं। नीतीश राणा का औसत 28.32 का है जबकि स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा का है। उनके नाम 15 अर्धशतक भी है। कोलकाता से पहले नीतीश राणा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। 

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही