IPL 2024 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार स्टंट से फैंस को करेंगे रोमांचित, बिखरेगी बॉलीवुड की चमक

By Kusum | Mar 22, 2024

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज बस कुछ ही घंटों में होगा। जहां गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच रोमांचक भिड़ंत होगी। लेकिन उससे पहले आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड का तड़का लगेगा। इस बार आयोजकों ने ओपनिंग सेरेमनी में रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी की है। इसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी चमक बिखेरेंगे। 

 आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। आमतौर पर आईपीएल के मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से शुरू होते हैं, लेकिन मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी जिस कारण पहला मैच देरी से शुरू होगा। वहीं इस मुकाबले का टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा। 

 

 आईपीएल 2024 का आगाज शानदार होने जा रहा है। इसके लिए आयोजकों ने काफी तैयारियां की हैं। इसमें बॉलीवुड एक्टर और सिंगर अपनी परफॉर्म करेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मैच से पहले होने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार स्टंट करते नजर आएंगे। 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई