RR vs RCB Eliminator: बिना मैच खेले बाहर हो सकती है RCB, जानें क्या है IPL का नियम

By Kusum | May 22, 2024

इस सीजन पिछले 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा, जो कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। 

 

रिजर्व डे नहीं 

दरअसल, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच के लिए किसी भी तरह का कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। इस कारण से आज का मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो राजस्थान रॉयल्स को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। अगर बारिश हुई तो कम से कम पांच ओवर का मुकाबला या सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकाला जा सकता है। 

 

गौरतलब है कि अगर बारिश की वजह से सुपर ओवर भी न हो सका तो फिर प्वॉइंट्स टेबल के आधार पर राजस्थान को विजेता घोषिता किया जा सकता है। 

बता दें कि, पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर है। वहीं आरसीबी चौथे नंबर पर है, वहीं अहमदाबाद के मौसम के मौसम की तो बता दें कि 22 मई को मौसम 45 डिग्री की संभावनाएं हैं। मैच के दौरान बारिश के आने का कोई चांस नहीं। अगर एक प्रतिशत ये मैच बारिश की वह से प्रभावित रहा तो इस मैच को पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा