IPL 2024 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा? यहां देखें बड़ा अपडेट

By Kusum | Dec 19, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आगामी सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा, जबकि इसका समापन मई के अंत में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने फैसला किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक विंडो 22 मार्च से मई के अंत तक होगी। 

अगली गर्मियों में देश में होने वाले आम चुनावों के कारण तारीखों को अंतिम रूप देना अभी बाकी है। लेकिन आईपीएल का सीजन 17 चुनाव कार्यक्रम पर निर्भर है। बता दें कि, भारत में आम चुनाव मई में शुरू होंगे। जो चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। इसके चलते बीसीसीआई शेड्यूल उसी हिसाब से तैयार करने की जुगत भिड़ाने की कोशिश में होगा। 

बोर्ड ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को ये भी पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मई में टूर्नामेंट खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। दरअसल, हेजलवुड को आईपीएल 2024 से पहले आरसीबी द्वारा रिलीज किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Suresh Gopi ने Karnataka के E20 फ्यूल टेस्ट पर उठाए सवाल, एथनॉल मिश्रण का किया बचाव

Kozhikode की कार्यशाला में आधी रात को लगी भीषण आग, 13 दोपहिया वाहन खाक

Delhi Private School Admission: नर्सरी और केजी में दाखिला प्रक्रिया 1 दिसंबर से होगी शुरू

Ayodhya से Janakpur के बीच सीधी ट्रेन, Yogi Adityanath ने बताया सांस्कृतिक संबंधों में नया अध्याय