धोनी-विराट के बाद अब Rohit Sharma, वानखेड़े में हिटमैन का हुआ स्वैग से स्वागत

By Kusum | Apr 17, 2025

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। आईपीएल 2025 के इस 33वें मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुकाबला शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया गया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने रोहित शर्मा को स्मृति चिन्ह दिया। 

रोहित शर्मा आईपीएल के पहले सीजन से लीग का हिस्सा हैं। वह लीग में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स से की थी। पहले 3 सीजन पर इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे। इसके बाद रोहित मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे। 2011 से रोहित लगातार मुंबई के लिए खेल रहे हैं। 

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 262 मैच खेले हैं। इस दौरान 257 पारियों में उन्होंने 29.31 की औसत और 131.18 की स्ट्राइक रेट से 6684 रन बनाए हैं।  लीग में रोहित ने 2 शतक के साथ ही 43 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं। 

प्रमुख खबरें

French Open 2026: Alexander Zverev का सालों का इंतजार खत्म, जीता पहला Grand Slam खिताब

World Cup में Iran Team का Protest Badge, FIFA के कड़े नियमों से बढ़ा टकराव

Indian Economy के लिए बड़ी खुशखबरी, Experts के अनुमान फेल, 7.1 अरब डॉलर का Current Account Surplus

Sanjay Raut का TMC बागियों पर तीखा हमला: बोले इन गद्दारों को जूतों से पीटो