KKR vs MI: शुभमन गिल का फिर टूटा सपना, विराट कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड को छुआ

By Kusum | Apr 21, 2025

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लौटे और बेहतरीन पारी खेलकर छा गए। गिल ने सोमवार को केकेआर के खिलाफ 90 रन की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन वह महज 10 रन से अपने शतक से चूक गए जो कि दिल तोड़ने वाला था। 

गिल अगर इस मैच में शतक बना लेते तो ये उनका इस सीजन का पहला और आईपीएल करियर का पांचवां शतक होता। गिल ने पिछले साल 10 मई को आईपीएल में आखिरी शतक लगया था। 335 दिन बाद गिल के पास मौका आया लेकिन वह एक बार फिर चूक गए। रमनदीप सिंह ने उनका शानदार कैच लेकर गिल की पारी का अंत कर दिया। 

गिल ने इस मैच में सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़े। सुदर्शन भी अर्धशतक लगाने में सफल रहे। उ्नहोंने 36 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। 

विराट कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

हालांकि, गिल ने विराट कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। ये दूसरी बार है जब गिल आईपीएल में नाइनटीस में आउट हुए। वह ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली और केएल राहुल के बाद गिल चौथे खिलाड़ी हैं जो नाइनटीस में आउट हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार

वेनेज़ुएला में भूकंप से कम से कम 164 लोगों की मौत, 971 घायल

Hormuz में No Toll का वादा, Trump की Iran को चेतावनी- गलत निकले तो बातचीत खत्म!

England के खिलाफ Decider Test से पहले New Zealand को तगड़ा झटका, दो मैच विनर बाहर