By Kusum | Apr 05, 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, टीम के धाकड़ गेंदबाज मयंक यादव जल्द ही टीम में लौट सकते हैं। शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज कर लखनऊ को मयंक यादव की वापसी के रूप में दूसरी बड़ी गुडन्यूज मिली। इसकी जानकारी LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने खुद दी। लैंगर ने इस दौरान गेंदबाज दिग्वेश राठी की भी तारीफ की।
साथ ही लैंगर ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी को लेकर भी सकारात्मक अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि, वह एनसीए में बहुत मेहनत कर रहे हैं और मैंने उनके गेंदबाजी के कुछ वीडियो देखे हैं। जिसमें वे लगभग 90 से 95 प्रतिशत पर थे। तो मयंक ने अच्छा प्रदर्शन किया है जो भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के लिए वाकई बहुत बढ़िया है। हमने पिछले साल उनके प्रदर्शन को देखा था। मुझे नहीं लगता कि भारत में कोई ऐसा गेंदबाज है, जिसने मयंक से ज्यादा तेज गेंदबाजी की हो। इसलिए उनके बारे में इतनी चर्चा हो रही है। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं।