IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम प्रोफाइल और विश्लेषण, इतिहास-रिकॉर्ड, स्क्वॉड और मालिक की जानकारी

By Kusum | Mar 19, 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित एक क्रिकेट फ़्रैंचाइज़ी है। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भाग लेते हैं। लखनऊ फ़्रैंचाइज़ी की स्थापना 2021 में हुई थी। इसके मुख्य मालिक संजीव गोयनका हैं। एंडी फ्लावर टीम के कोच हैं,वहीं लखनऊ का घरेलू मैदान बीआरएसएबीवी इकाना क्रिकेट स्टेडियम है जो लखनऊ में स्थित है। 

टीम का स्वामित्व आरपीएसजी ग्रुप के पास है, जिसके पास 2016 से 2017 तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट फ्रैंचाइज़ी का भी स्वामित्व था। इस टीम के लखनऊ के बीआरएसएबीवी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने घरेलू खेल खेलने की उम्मीद है।


फ्रेंचाइजी का इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने अगस्त 2021 में दो नई टीमों के लिए निविदा आमंत्रण जारी किया। कुल 22 कंपनियों ने रुचि दिखाई, लेकिन नई टीमों के लिए उच्च शुरुआती कीमत के साथ, केवल छह गंभीर बोलीदाता सामने आए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी के लिए तीन कंपनियों या व्यक्तियों के एक संघ को बोली लगाने की अनुमति दी। 7,090 करोड़ की बोली के साथ, संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ फ्रैंचाइज़ी के संचालन के अधिकार जीते। 

टीम का इतिहास 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने डेब्यू सीजन 2022 में केएल राहुल की कप्तानी में प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन खिताब से दूर हो गई। इसके बाद 2023 में भी केएल राहुल की अगुवाई में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी। वहीं 2024 में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही और टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। वहीं अभी तक टीम एक भी खिताब जीतने में असफल रही है। 

LSG ने लगाई IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने इतिहास रचा। टीम ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। जिसके बाद आगामी सीजन के लिए लखनऊ ने पंत को टीम का कप्तान बनाया है। पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं साल 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी केएल राहुल ने निभाई। लेकिन इस बार उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटने नहीं किया और वो अब आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। 

लखनऊ सुपर जांयट्स का फुल स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।

प्रमुख खबरें

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

Qatar धमाके में 12 भारतीय की मौत, अमीर ने तुरंत PM मोदी को फोन मिलाया

Mirzapur: The Movie Poster Release | बड़े पर्दे पर लौटेगा कालीन भैया का राज! मिर्ज़ापुर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़, खून-खराबे और सत्ता की जंग का इशारा

Voter List पर CM Revanth Reddy का अल्टीमेटम, Telangana में लापरवाही की तो होगा सख्त एक्शन