वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं... विराट कोहली को लेकर उठे सवाल पर आरसीबी कोच ने दिया बेबाक बयान

By Kusum | Apr 26, 2025

आरसीबी के स्पिन गेंदबाजी कोच मालोलन रंगराजन ने विराट कोहली के आईपीएल 2025 में स्पिनरों के खिलाफ बेहतर स्ट्राइक रेट पर कहा कि इस भारतीय सुपर स्टार को स्पिन के खिलाफ अपने खेल को निखारने के लिए अतिरिक्त घंटे लगाने की जरूरत नहीं है। आईपीएल में पहले भी बीच के ओवरों में कोहली के स्पिनरों के खिलाफ खेलने पर सवाल उठाए गए हैं लेकिन पिछले साल की बात करें तो मालोलन ने कहा कि कोहली को अलग थलग करना उचित नहीं है। 

मालोलन ने कहा कि, वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें बस ये तय करना है कि वह क्या करना चाहते हैं और किसी विशेष गेंदबाज से कैसे निपटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, वह इतने लंबे समय से खेलने के बाद भी लगातार सुधार करने की कोशिश कररहे हैं। जो मेरे लिए अविश्वसनीय है। कोहली आईपीएल 2024 में 741 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें तेज गेंदबाजी और स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट क्रमश: 168.79 और 137.9 था। 

प्रमुख खबरें

Vaiko की MDMK ने DMK से तोड़ा 9 साल का Alliance, कहा- पहचान मिटाने की साजिश

Noida Authority New Office का उद्घाटन करने के बाद बोले CM Yogi, विकास की नई उड़ान भर रहा Uttar Pradesh

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव