IPL 2025 RCB vs DC: आरसीबी वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स, जानें संभावित प्लेइंग 11, पिच और हेड टू हेड रिकॉर्ड

By Kusum | Apr 09, 2025

आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार, 10 अप्रैल को खेला जाएगा। इस दौरान सभी की नजरें विराट कोहली और मिचेल स्टार्क की टक्कर पर होंगी। दिल्ली ने अब तक तीन मैचों में जीत हासिल की है। जबकि आरसीबी ने चार में से तीन मैच में जीत दर्ज की है। दोनों टीमें हालात और विरोधी टीम के अनुकूल खुद को ढालने में कामयाब रहीं हैं। 

आरसीबी ने कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में जीत दर्ज की और एकमात्र पराजय उसे चिन्नास्वामी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस के हाथों झेलनी पड़ी। हालांकि, हार की वजह टीम की कोई कमी नहीं रही बल्कि चिन्नास्वामी की पिच ने उसे हैरान कर दिया। वहीं विशाखापत्तनम और चेन्नई जैसी अलग-अलग पिचों पर जीत दर्ज करके आई दिल्ली के खिलाफ आरसीबी को सावधान रहना होगा। वैसे विराट के फॉर्म में आने से मेजबान टीम के हौसले बुलंद है। 

हालांकि, विराट कोहली को मिचेल स्टार्क और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव से पार पाना होगा। कोहली ने स्टार्क के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 31 गेंद में 72 रन बनाए हैं। लेकिन इस सत्र में स्टार्क तीन मैचों में 11 की औसत से 9 विकेट ले चुके हैं। पावरप्ले में स्टार्क और कोहली की भिड़ंत पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। 

हेड टू हेड 

बेंगलुरु और दिल्ली के बीच अब तक 31 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें आरसीबी 19 जीत के साथ आगे है। जबकि दिल्ली 11 मुकाबले जीतने में कामयाब हुई है। 

 

पिच रिपोर्ट 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स मारने में इसलिए भी मजा आता है क्योंकि यहां की बाउंड्री छोटी हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है लेकिन बाद में उनकी मुश्किलें बढ़ती जाती हैं। हालांकि, जिस टीम में बेहतर स्पिनर होते हैं उनका पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पंसद करती है। 

दोनों की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

दिल्ली कैपिटल्स- फाफ डू प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो

Market Update: दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, Sensex 700 अंक से ज्यादा उछलकर 80,000 के पार

India vs New Zealand: वेलिंगटन में दूसरे वनडे में तेज गेंदबाजों के दम पर बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया