By Kusum | May 01, 2025
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सवाई मानसिंह स्टेडिमय में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव किए हैं। जबकि मुंबई बिना किसी बदलाव के उतरी है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।