IPL 2026: Cooper Connolly ने खोला आक्रामक बल्लेबाजी का राज, हेड कोच रिकी पोंटिंग को लेकर कही ये बात

By Kusum | Apr 01, 2026

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कॉनोली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय कोच रिकी पोंटिंग को दिया। कूपर ने कहा कि, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी थी जबकि वह कप्तान श्रेयस अय्यर से भी सीखने को बेताब हैं। कॉनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। पंजाब किंग्स ने कूपल कोनाली के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को आपीएल के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। 

कॉनोली यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मैंने ऑस्ट्रेलिया ए और ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके खिलाफ खेला है। मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करूंगा। 

ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया औऱ पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श उनके आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि, मेरा चयन हुआ तो वह बहुत सुखद पल था। शॉन मार्श से मैंने सबसे पहले बात की और उन्होंने मुझे सलाह दी। मैंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ काफी खेला है और वह मेरे मेंटोर और आदर्श हैं। 

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज