IPL 2026: खत्म नहीं हो रहा केकेआर की हार का सिलसिला, चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की दूसरी जीत

By Kusum | Apr 15, 2026

आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं केकेआर की हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे रहाणे की अगुवाई वाली टीम हासिल नहीं कर सकी और 32 रनों के बड़े अंतर से हार गई। 

वहीं केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 35 रन देकर दो अहम विकेट लिए। वहीं सुनील नरेन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट झटका। अनुकूल ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया। जबकि वैभव अरोड़ा काफी महंगे साबित हुए चार ओवर में 55 रन खर्च किए और महज 1 विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 26 रन दिए लेकिन एक विकेट भी नहीं ले पाए। साथ ही ग्रीन ने भी 2 ओवर में 30 रन खर्च किए बिना विकेट के रहे। 

इसके साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत ही खराब रही। टीम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाज फिन एलन 13 रन के स्कोर पर 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सीजन के पांचवें मुकाबले में पहली बार सलामी बल्लेबाजी करने आए सुनील नरेन भी पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 79 रनों के स्कोर पर रघुवंशी भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 19 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। इसके बाद  नूर अहमद का तूफान आया और जब केकेआर का स्कोर 85 रन था तभी नूर अहमद ने अपने ओवर की पांचवीं और 6वीं गेंदों पर बैक टू बैक विकेट लेकर मुकाबला पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में कर दिया। उन्होंने पहले कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया और उसके बाद अगली ही गेंद पर कैमरून ग्रीन को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह को भी अपने जाल में फंसाया। टीम का स्कोर 90 रनों पर 6 विकेट था। आखिर में रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी जीत नहीं दिला सके। पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, वहीं रमनदीप ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। केकेआर टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 160 रन ही बना पाई। 

इस मुकाबले में चेन्नई की गेंदबाजी बेहतरीन रही। जहां अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए। नूर अहमद ने चार ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। खलील अहमद के नाम भी 1 विकेट आया और अकील हुसैन ने भी 1 विकेट लिए।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती