IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस, Axar patel ने मिचेल स्टार्क से लेकर हर सवाल का जबाव दिया

By Kusum | Mar 23, 2026

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जहां फ्रेंचाइजी ने कई अहम संकेत दिए। मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर अब भी अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं जबकि ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर टीम ने साफ किया है कि केएल राहुल सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। वहीं कप्तान अक्षर पटेल ने माना कि पिछले सीजन की सबसे बड़ी कमजोरी ओपनिंग ही रही थी। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए अक्षर पटेल ने मिचेल स्टार्क के बारे में कहा कि, हमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जवाब का इंतजार है। हम उन्हें एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

दिल्ली के कप्तान ने आगे कहा कि, मिचेल स्टार्क आ रहे हैं, लेकिन उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जवाब का इंतजार है। क्योंकि उन्हें अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने वर्कलोड को भी मैनेज करना है। 

केएल राहुल और ओपनिंग पोजिशन के बारे में कोच हेमंग बदानी ने कहा कि, अगर आपकी ओपनिंग ठीक से काम नहीं कर रही है तो इसे सही करने का एकमात्र तरीका ये है कि आप किसी ऐसे खिलाड़ी को ढूंढें जो हमारे लिए ये काम कर सके।

दिल्ली के कोच ने आगे कहा कि, पिछले साल हम ऐसा नहीं कर पाए थे इसलिए आपने पिछले सीजन में अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस और अन्य खिलाड़ियों के साथ बदलाव देखे। फाफ आधे समय चोटिल रहे थे। इस बार हमने कुछ ओपनर्स को चुना है। हम पृथ्वी शॉ के पास लौटे हैं। 

उन्होंने कहा कि, हमने बेन डकेट और पथुम निसांका को चुना है। हमने इन खिलाड़ियों को चुनकर इस समस्या को सचमुच हल कर लिया है। नीलामी में ओपनिंग स्लॉट हमारे लिए एक मुख्य लक्ष्य था और हमने इसे काफी हद तक पूरा कर लिया है। 

अक्षर पटेल को 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पसंद नहीं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह पसंद नहीं है’’, क्योंकि इससे उनके जैसे खिलाड़ियों (हरफनमौला) के विकास में बाधा आती है। बता दें कि, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या भी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के खिलाफ बोल चुके हैं, जिसके तहत टीमें मैच के किसी भी समय अपनी एकादश में किसी खिलाड़ी को सूचीबद्ध पांच खिलाड़ियों में से किसी एक से बदल सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में टूटा दशकों पुराना Protocol, CM Vijay की शपथ में बजावंदे मातरम, CPI हुई नाराज

Bengaluru में बोले PM Modi- धरती माता को केमिकल से बचाना भी एक Art of Living है

Punjab मंत्री Sanjiv Arora की ED गिरफ्तारी पर बोले Kejriwal, BJP की जगह जेल चुनी, सलाम

WFI का बड़ा बयान: Haryana के पहलवानों की रिकॉर्ड भागीदारी ने पक्षपात के आरोप झूठे साबित किए