IPL 2026: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा की कोचिंग स्टाइल की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें क्या कहा?

By Kusum | Apr 18, 2026

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा फुटबॉल कोच की तरह है और उन्होंने टीम में एकजुटता भरी है। हरभजन ने जियोस्टार से कहा कि खिलाड़ियों से नेहरा का लगातार संवाद औऱ खेल की गहरी समझ ने गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। 

जियो स्टार के एक्सपर्ट सुरेश रैना ने आईपीएल में कार्तिक त्यागी और अशोक शर्मा की सफलता के पीछे की कड़ी मेहनत और कुर्बानियों पर बात करते हुए कहा कि, कार्तिक त्यागी ने अपने खेल पर बहुत कड़ी मेहनत की है। पिछले साल उन्हें चोट लगी थी लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की और यूपी टी20 लीग के दूसरे सीजन में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनकी फिटनेस और काम करने का तरीका बहुत बढ़िया है और अब उनकी वह मेहनत रंग ला रही है। 

प्रमुख खबरें

India-Afghanistan Test: सिर्फ प्रतिष्ठा दांव पर, WTC अंक नहीं; आखिर क्या है पूरा माजरा?

दुनिया में मंदी की आहट, पर India Economy ने भरी उड़ान, GDP ग्रोथ 7.7% पर पहुंची

Tyagraj Stadium में जुटेंगे 6000 युवा लीडर्स, MY Bharat गढ़ेगा विकसित भारत का भविष्य

ICC निलंबन से वापसी! Cricket Canada ने पेश की बहाली की कार्ययोजना