IPL 2026: KKR ने Blessing Muzarabani को किया टीम में शामिल, टी20 के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में है शुमार

By Kusum | Mar 13, 2026

आईपीएल का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। लेकिन उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट मिल गया है। रहमान को केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश पर अपनी टीम से आउट कर दिया था। उस फैसले के बाद जमकर बवाल हुआ था और बांग्लादेशीटीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भाग नहीं ले पाई थी। 

ब्लेसिंग मुजरबानी की एंट्री से केकेआर के पेस अटैक को और मजबूती मिली है और आईपीएल से पहले इस टीम के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। मुजारबानी पिछले आईपील सीजन में आरसीबी का पार्ट थे। तब उन्हें लुंगी एनगिडी के स्थान पर आखिरी कुछ मैचों के लिए आरसीबी ने अपनी टीम से जोड़ा था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्लेसिंग मुजारबानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.34 की औसत 106 विकेट लिए हैं। 

प्रमुख खबरें

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत