IPL 2026: मुंबई इंडियंस पर कनकशन नियम के गलत इस्तेमाल का आरोप, कोच महेला जयवर्धने ने दी सफाई

By Kusum | Apr 24, 2026

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के बीच विवादों से घिर गई है। फ्रेंचाइजी पर कनकशन सब के गलत उपयोग का गंभीर आरोप लगा है। 

सब्स्टीट्यूट को लेकर बड़ा विवाद हो गया क्योंकि सवाल सिर्फ इतने ही नहीं उठे कि मुंबई ने कथित रूप से कनकशन सब नियम का गलत उपयोग किया बल्कि क्या शार्दुल ठाकुर को सैंटनर के समान रिप्लेसमेंट के रूप में माना जा सकता है। 

आईपीएल की खेलने की स्थिति के अंतर्गत कनकशन सब की अनुमति तभी है जब किसी खिलाड़ी को सिर या गर्दन में चोट लगे। चोट की गंभीरता को इलाज की तर्ज पर माना जाता है और फिर मैच रेफरी इसकी मंजूरी देता है। सैंटनर के मामले में चोट कंधी पर लगी नजर आई जबकि सब्स्टीट्यूट की गुजारिश न्यूरोलॉजिकल लक्षण के आधार पर की गई।  

क्या है आईसीसी का नियम

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में बाद में देखने को मिला कि मिचेल सैंटनर अपने कंधे की सिकाई बर्फ से कर रहे हैं। आईसीसी नियम के मुताबिक कनकशन सब्स्टीट्यूट तब ले सकते हैं जब- 

कनकशन होने या संदेह होने की स्थिति में तुरंत उपयोग कर सकते हैं। 

मैदान के अंदर या बाहर परीक्षण करने के बाद

या फिर किसी अन्य समय जब कनशन हुआ हो या संदेह हो, जिसमें खिलाड़ी के पहले इलाज होकर मैदान पर लौटना शामिल हो। 

वहीं मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने सफाई देते हुए कहा कि, कैच लेते समय सैंटनर की गर्दन और कंधे दोनों में चोट लगी थी। उन्होंने साथ ही खुलासा किया कि जब प्रबंधन ने कनकशन सब्स्टीयट्यूट की मांग की तो मैच रेफरी ने शार्दुल को उनकी जगह लेने की अनुमति दी। 

प्रमुख खबरें

Summer Vacation में बनाएं Deoghar का प्लान, बैद्यनाथ धाम के पास ये 4 जगहें जीत लेंगी दिल

BRS ने आत्मा खो दी: K Kavitha का KCR की पार्टी पर बड़ा Attack, Telangana में नई Party का ऐलान

Newborn Care Tips: गर्मी में शिशु की देखभाल में न करें ये गलतियां, Health को हो सकता है नुकसान

CEC को मिलना चाहिए भारत रत्न..., ज्ञानेश कुमार के लिए हिमंता ने ऐसा क्यों कहा?