लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं विजयकुमार वैशाख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2026

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के साथ लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं। दो मैच में पांच विकेट लेकर वैशाख ने पिछले सत्र के पांच मैच में लिए गए चार विकेट के मुकाबले इस सत्र में कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी जिसके बाद वह पंजाब किंग्स में शामिल हो गए।

पंजाब किंग्स वैशाख का इस्तेमाल मैच के तीन चरणों में कर रही है और यह तेज गेंदबाज इस चुनौती का भरपूर आनंद ले रहा है। आज के दौर में जब हर चीज का वीडियो विश्लेषण उपलब्ध है तो वैशाख का मानना ​​है कि अपनी गेंदबाजी के कौशल में लगातार सुधार करते रहने के अलावा सफलता पाने का कोई और रास्ता नहीं है।

उन्होंने सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, ‘‘मैं उतनी तेज गेंदबाजी नहीं करता हूं जितनी तेज गेंदबाजी अन्य कर रहे हैं। आजकल लोग 154 या 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं जबकि मैं 140, 143 या 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हूं। लेकिन हां, जहां तक मेरी बात है, मुझे चुनौतियां स्वीकार करना पसंद है। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस समय गेंदबाजी कर रहा हूं। ’’

वैशाख ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको पावरप्ले में तीन ओवर गेंदबाजी करनी है या डेथ ओवर में। जब तक मैं टीम के लिए अपना योगदान दे रहा हूं, तब तक सब ठीक है। ’’ वैशाख को 2024 में दक्षिण अफ्रीका के टी20 दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें उस दौरे पर कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उनका सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है, लेकिन वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में भी भारत का प्रतिनिधित्व करना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं तो आपका हमेशा यही सपना होता है कि आप भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेलें। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी बात है जिसे सोचकर आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter