PBKS vs RR मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By Kusum | Apr 28, 2026

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन ये यहां चौथा और संभवत: आखिरी मुकाबला है क्योंकि बाकी के लीग फेज के मैच पंजाब किंग्स धर्मशाला में खेलेगी। अगर मुल्लांपुर को प्लेऑफ्स के मैचों की मेजबानी नहीं मिलती है तो फिर पंजाब और राजस्थान मैच यहां आईपीएल 2026 का आखिरी मैच होगा। यही कारण है कि ये मैच खास होगा। फिलहाल, इस मैच में बारिश का डर बना हुआ है। 

हालांकि, बीबीसी वेदर की चंडीगढ़ को लेकर जो रिपोर्ट है, उसके मुताबिक 40 फीसदी बारिश की संभावना मैच शुरू होने के समय है लेकिन जैसे-जैसे रात होगी, वैसे-वैसे बारिश का अनुमान कम बताया गया है। रात को साढ़े 9 बजे के आसपास सिर्फ 20 फीसदी बारिश का अनुमान है। ऐसे में संभावना यही रहती है कि बारिश ज्यादा खेल खराब नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

Naveen Patnaik के रुख पर बोले Sasmit Patra, Election Commission में मतभेद के बाद CEC दें इस्तीफा

पंजाब में 2029 तक खत्म करेंगे नशा, Amit Shah का AAP सरकार पर बड़ा हमला

भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगा डिजिटल पेमेंट

Telangana CM Revanth Reddy ने Mamnoor Airport के लिए मांगे सुझाव, Kakatiya विरासत पर फिर बहस