IPL 2026: इस अजीब तरीके से रन आउट हुए Nicolas Pooran, देखकर छूट जाएगी हंसी- Video

By Kusum | Apr 05, 2026

आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, चेज के दौरान लखनऊ के निकोलस पूरन का विकेट एकदम ब्रेनफेड था।   

77 के स्कोर पर मार्करम 45 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद आयुष बडोनी आए और कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं निकोलस पूरन पारी की बढ़ाने आगे आए, 13 ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन था। 7 ओवरों में अभी भी 52 रन चाहिए थे। हैदराबाद के लिए 14वां ओवर कराने आए स्पिनर शिवांग कुमार। 

शिवांग के ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन का मानो ब्रेनफेड हो गया। वो गेंद को स्वीप करने गए, बैट का अंडर एज लगा और पूरन को लगा कि बॉल विकेटकीपर ईशान किशन के ऊपर से निकल गई लेकिन वो गलत थे। किशन ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए उन्हें रन आउट कर दिया। इस दौरान पूरन ने 4 गेंद में 1 रन ही बनाया। 

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज