SRH के लिए अच्छी खबर! पैट कमिंस इस दिन करेंगे आईपीएल में धमाकेदार रिटर्न

By Kusum | Apr 14, 2026

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में है। वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण अभी टीम से नहीं जुड़े हैं लेकिन अब पैट कमिंस को लेकर अच्छी खबर है। दरअसल, पैट कमिंस 17 अप्रैल को भारत आ सकते हैं। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में उनका एक और फिटनेस टेस्ट होना है जिसकी रिपोर्ट आने पर कमिंस भारत के लिए उड़ान भरेंगे। 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार पैट कमिंस को फिटनेस क्लियरेंस के साथ-साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से NOC भी मिलने वाली है। बुधवार को होने वाले फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट सही आती है तो वो बहुत जल्द सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हैदराबाद का अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा। 

सीजन की शुरुआत से पहले पैट कमिंस ने कहा था कि वो शायद आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में खेल सकते हैं। कमिंस के बिना SRH का गेंदबाजी अटैक संघर्ष करता दिखा है, लेकिन बीते सोमवार प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन, भारत के 2 युवा तेज गेंदबाजों ने टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स की नाक में दम कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

IND vs END ODI: Rohit-Virat एक दशक से Team India की रीढ़, शुभमन गिल ने जमकर की तारीफ

Sweating Problem: पसीने के दाग से खराब हो रही शर्ट की चमक? इस Natural Cleaning Remedy से कपड़े दिखेंगे नए

Fodder Scam: Lalu Yadav को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकार

Strait of Hormuz में भारतीय नाविक की मौत पर सख्त India, MEA ने ईरानी राजनयिक को तलब कर जताई कड़ी आपत्ति