IPL फाइनल के लिए बीसीसीआई का प्लान, बारिश के लिए की ये खास तैयारी, यहां जानें

By Kusum | Jun 02, 2025

आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर बीसीसीआई ने खास तैयारी की है। इस मैच में अगर बारिश होती तो भी मैच पूरा खेला जाएगा। 

फाइनल मैच बारिश के बाद भी पूरा खेला जाएगा। क्योंकि इसके लिए बीसीसीआई ने रिजर्व डे रखा हुआ है इसका मतबल है कि अगर मैच 3 जून को पूरा नहीं हो पाया तो मैच 4 जून को खेला जाएगा। 

आरसीबी क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं मुंबई इंडिया ने एलिमिनेटर मुकाबला जीता इस दौरान मुंबई ने गुजरात टाइटंस को हराया था। 

मुंबई और पंजाब में से जो भी टीम जीतेगी वो टीम 3 जून को फाइनल में आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी। अगर मुंबई फाइनल में पहुंचती है तो वो अपना छठा आईपीएल ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगी। वहीं पंजाब पहुंचती है तो आरसीबी और पंजाब मेंसे जो भी जीतेगा वो उसकी पहली ट्रॉफी होगी। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई