क्रूर प्रारूप है टी20, मुंबई को निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा : तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2022

मुंबई|  मुंबई इंडियंस टीम के मार्गदर्शक सचिन तेंदुलकर ने टी20 को ‘क्रूर ’ प्रारूप बताया है जिसमें छोटी गलतियां भी भारी पड़ जाती है। उन्होंने पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम को निर्णायक क्षणों में अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी है। मुंबई इंडियंस अभी तक सभी सात मैच हार चुकी है।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह प्रारूप क्रूर हो सकता है। मैच के अहम पलों को भुनाना जरूरी है। इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती। कई बार आप दो या तीन रन से हारते हैं या आखिरी गेंद पर हार जाते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह की छोटी छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। निर्णायक पलों में ही अच्छा प्रदर्शन करके मैच जीते जा सकते हैं। ’’ तेंदुलकर ने कहा कि युवाओं को जमने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा ,‘‘ एक बात स्पष्ट है कि चुनौतीपूर्ण सत्र होने के बावजूद खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है।यह नयी और युवा टीम है।इसे जमने में समय लगेगा लेकिन इस तरह के दौर में ही एक दूसरे के साथ खड़े रहकर आप समाधान निकाल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर