जस्टिन लैंगर ने कहा- T20 विश्व कप की तैयारी के लिए IPL सर्वश्रेष्ठ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये आईपीएल सर्वश्रेष्ठ मंच है लेकिन स्वीकार किया कि मौजूदा माहौल में सेहत सर्वोपरि है। इंडियन प्रीमियर लीग 29 मार्च से शुरू होने वाली थी जिसे कोविड 19 महामारी के कारण 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

लैंगर ने फॉक्सस्पोटर्स डाट काम डाट एयू पर कहा ,‘‘ इस संकट से पहले हम तय कर चुके थे कि हमारे खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे क्योंकि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये इससे बेहतर टूर्नामेंट नहीं हो सकता।’’ भारत में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण हालांकि इस टूर्नामेंट के होने की संभावना कम ही लग रही है। लैंगर ने कहा ,‘‘ हालात काफी बदल गए हैं। हमारे खिलाड़ियों, हमारे देश और भारतवासियों की सेहत सर्वोपरि है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के रूप में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है: निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता पर तीखा वार

क्या था माओ का 5 फिंगर प्लान, जिसे फॉलो करते हुए जिनपिंग बढ़ा सकते हैं भारत की टेंशन

Verity Trailer: खौफनाक रहस्यों से भरी है Dakota Johnson और Anne Hathaway की फिल्म की कहानी

हूतियों ने पाकिस्तान को भी नहीं छोड़ा, समुंदर में आग, बिछाई लाश!