न्यूजीलैंड में भारत से यात्रा प्रतिबंध के कारण आईपीएल खिलाड़ियों को हो सकती है परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में रविवार से भारत से आने वाले यात्रियों के लिए प्रतिबंध लागू हो रहा है जिसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग ले रहे उनके खिलाड़ियों को मई-जून में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और फिर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए सीधे ब्रिटेन जाना पड़ सकता है। कप्तान केन विलियमसन, तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन के अलवा न्यूजीलैंड के 10 खिलाड़ी आईपीएल में भाग ले रहे है।

इसे भी पढ़ें: पुरूषों की एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी हुई बहाल, ढाका में खेला जाएगा टूर्नामेंट

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के सार्वजनिक मामलों के प्रबंधक रिचर्ड ब्रुक ने ‘न्यूजीलैंड हेरल्ड’ ने कहा, ‘‘ हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं, क्योंकि टूर्नामेंट लंबा चलेगा।’’ भारत में कोविड-19 के बढते मामलों के कारण न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को11 से 28 अप्रैल को भारत से यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। ब्रुक ने कहा, ‘‘ अगर जरूरत हुई तो हम किसी भी अकास्मिक स्थिति पर चर्चा लिए तैयार हैं।अगर कोई खिलाड़ी कोविड-19 की चपेट में आता है तो भी वह इंग्लैंड में भी रह सकता है।’’ न्यूजीलैंड को 25 मई से 14 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट के बाद 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। भारत में पिछले कुछ दिनों से रोजाना कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख