IPL 2021। अब इन टीमों के बीच होगा मुकाबला, नाकाम रही MI लेकिन रोहित को खिलाड़ियों पर है गर्व

By अनुराग गुप्ता | Oct 09, 2021

आखिरकार प्लेऑफ की टीमों का निर्णय हो गया। बीता हुआ दिन काफी रोमांचक था, करो या मरो मुकाबले में मुंबई ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी फिर भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। जबकि चौथी टीम कौन सी होगी यह निर्णय हो गया। केकेआर ने बाजी मार ली है। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं CSK स्टार गेंदबाज दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जया? जिसे घुटने के बल बैठकर क्रिकेटर ने किया प्रपोज  

दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक से पहले और चेन्नई सुपर किंग्स 18 अंक से दूसरे स्थान पर रही। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 18 अंक है जो 11 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।प्ले आफ से बाहर होने पर रोहित ने किसी एक पर हार की ठीकरा नहीं फोड़ा बल्कि पूरी टीम को इसके लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि यूएई मुकाबलों में टीम सामूहिक रूप से विफल रही।खिलाड़ियों पर रोहित को है गर्वरोहित ने कहा कि हमने जो हासिल किया उस पर हमें गर्व है। दिल्ली में हम मैच जीतने के बाद लय में आ रहे थे लेकिन इसके बाद ब्रेक हो गया। यहां आने के बाद हम टीम के रूप में सामूहिक रूप से विफल रहे। आज जीत दर्ज करने की खुशी है। हमने सब कुछ झोंक दिया और मुझे यकीन है कि प्रशंसकों के लिए भी यह मनोरंजक रहा। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल में सट्टेबाजी का आरोपी आगरा में गिरफ्तार 

वर्ल्ड कप में होगी इन पर नजरभले ही मुंबई हार गई हो और प्ले आफ ने नहीं पहुंच पाई हो लेकिन उनके खिलाड़ियों ने प्रदर्शन ने यह दिखा दिया कि यूएई में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए वो तैयार हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियन्स के ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में जगह मिली है और बीते दिनों सभी ने देखा कि उनका बल्ला किस कदर चल रहा था।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में दिन में Job करने के लिए बाहर जा सकेंगे कैदी, शाम को वापस लौटना होगा जेल

PM Modi की सफल यात्रा संपन्न, Bishkek से Delhi के लिए रवाना, SCO में रखा भारत का Strategic Vision

आराम से खा-पी रहे हैं Anna Hazare, Doctors बोले- हालत अभी Stable, Mumbai में इलाज जारी

अयोध्या राम मंदिर को जल्द मिलेगा पहला सीईओ, चयन समिति ट्रस्ट को सौंपेगी 3 नाम