नहीं होगा IPL का उद्घाटन समारोह, पुलवामा शहीदों के परिवारों को दी जायेंगी धनराशि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

नयी दिल्ली। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने फैसला किया है कि आईपीएल में इस साल उद्घाटन समारोह नहीं किया जायेगा और इसके लिये रखी हुई धन राशि पुलवामा आतंकी हमलों में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को दी जायेगी। 

आईपीएल का 12वां चरण 23 मार्च से शुरू होगा। प्रशासकों की समिति प्रमुख विनोद राय ने कहा, ‘‘हम आईपीएल में कोई उद्घाटन समारोह नहीं करायेंगे और इसके लिये जितना बजट रखा गया था, वह शहीदों के परिवारों को दिया जायेगा।’’ सीओए ने यह फैसला यहां शुक्रवार को हुई बैठक में लिया। गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स 23 मार्च को आईपीएल के शुरूआती मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से भिड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे