फोन टैपिंग मामला: आईपीएस अधिकारी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

मुंबई। यहां कथित फोन टैपिंग मामले में जांच का सामना कर रही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने बुधवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने यह जानकारी दी। हालांकि, नेता ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बैठक में बातचीत हुई। उन्होंने  बताया, “यह सच है कि रश्मि शुक्ला ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: बिहार JDU में कलह आयी सामने! विधायक बीमा भारती ने की इस्तीफे की पेशकश, नए मंत्रिमंडल को लेकर मतभेद

एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) की शिकायत पर शुक्ला के खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम (आईटीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत कोलाबा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट