PM की सुरक्षा चूक मामले के बीच पंजाब को मिला नया डीजीपी, चन्नी सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अफसर को चुना

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय को हटाकर उनके स्थान पर आईपीएस वीके भावरा को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। नए डीजीपी वीके भावरा 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। जिनके नाम पर चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने मुहर लगाई है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में अनोखी FIR दर्ज, 150 अज्ञात लोगों पर लगाई गई IPC की धारा 283

क्या था पूरा मामला ?  

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त गंभीर चूक की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से प्रधानमंत्री मोदी को गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक फंसा रहा। घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली लौट आए। उन्होंने पंजाब में ना तो किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ना ही दो साल के बाद प्रदेश में अपनी पहली रैली को संबोधित कर पाए।

प्रमुख खबरें

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई

Sweet Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता Laung Lata, नोट करें स्टेप बाई स्टेप Recipe

Yes Milord: जज ही बदल दिया! ज्ञानेश कुमार की बेटी और नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट में किसने बचाया?