ईरान-हिजबुल्लाह मिलकर टूट पड़े, इजरायल से रातभर इंतकाम, तबाही!

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2026

रात भर इजराइल के आसमान में धमाकों की आवाज गूंजती रही। मिसाइल और ड्रोन लगातार इजराइल की तरफ बढ़ते रहे। जबकि एयर डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने में जुटा रहा और नाकाम साबित हुआ। कई शहरों में सायरन बजते रहे और लाखों लोगों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी। जिस बात का डर था आखिरकार वही होता नजर आ रहा है। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर बड़े युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है और इस बार ईरान ने सीधे मोर्चा खोल दिया है। रविवार देर रात ईरान ने इजराइल की तरफ बैलेस्टिक मिसाइलें दागी। लगभग उसी समय लेबदनान से भी हिजबुल्ला ने भी ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला शुरू कर दिया। दो दिशाओं से शुरू हुए हमलों ने इजराइल की सुरक्षा व्यवस्था को हाईलाइट पर ला दिया। इजराइली सेना के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्सों की ओर कई मिसाइलें दागी गई। जिनमें हाइफा और नाजरेथ जैसे इलाके भी निशाने पर थे। अप्रैल में हुए संघर्ष विराम के बाद यह पहली बार है जब ईरान ने सीधे-सीधे इजराइल पर मिसाइल हमला किया है। यही वजह है कि इस हमले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। इजराइल का दावा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ज्यादातर मिसाइलों को रास्ते में नष्ट कर दिया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन पूरे देश में तनाव चरम पर पहुंच चुका है और माना जा रहा है कि इजराइल में बड़ी तबाही मची है। ईरान का कहना है कि यह हमला लेबनान पर हो रहे इजराइली हमलों का जवाब है। पिछले कुछ दिनों से इजरायली सेना लगातार बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले कर रही है। ईरान ने कई बार चेतावनी दी थी कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रुके तो वह सीधे-सीधे हस्तक्षेप करेगा। अब ऐसा लगता है कि तेरान ने अपनी चेतावनी को कारवाई में बदल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइली सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इस हमले का जवाब देगी। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइल ने कोई सैन्य कारवाई की तो उसका जवाब पहले से कहीं ज्यादा विनाशकारी होगा। ईरान ने यह भी कहा कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी उसके लिए वैध निशाने बन सकते हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हालात की पूरी जानकारी दी गई है। वाशिंगटन लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और दोनों पक्षों को संयम बरतने की सलाह दे रहा है। फिलहाल इतना तय है कि युद्ध विराम की दीवार टूट चुकी है क्योंकि जिस तरीके से इजराइल के शहरों के ऊपर ड्रोन और मिसाइल नजर आए हैं उनसे साफ है कि अब जंग रुकने वाली नहीं है बल्कि जंग अब और तेज होने वाली है। रात भर मिसाइल और ड्रोन की बरसात ने संकेत दे दिया है कि मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अगर इजराइल और ईरान में से किसी ने भी पीछे हटने के बजाय हमले तेज किए तो पूरा मिडिल ईस्ट एक ऐसे युद्ध की आग में झुलस सकता है जिसकी कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ सकती है। लेकिन जिस तरीके से अचानक ईरान ने लेबनान का बदला लेना शुरू कर दिया उससे साफ है कि अब युद्ध हमने वाला नहीं है बल्कि युद्ध अब और तेज होगा और दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले करेंगे और इन हमलों का नुकसान सीधे-सीधे अब पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के साथ लौटेगा ज्ञान का महामंच, 1 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग

Assam Flood Crisis: सीएम Himanta Biswa Sarma की चेतावनी, कनेक्टिविटी ठप होने से बढ़ सकता है Death Toll

India में पहली बार मेजबान बनेगा Afghanistan, दिल्ली में आयोजित T20 Series से होगी Asian Games की अंतिम तैयारी

Jantar Mantar छात्र प्रदर्शन में लाठीचार्ज का मामला: Supreme Court में Police Brutality पर 27 जुलाई को बड़ी सुनवाई