ईरान की गद्दारी, भारत आने वाले जहाज पर मारी गोली, फिर हुए बड़ा खेल!

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2026

एक तरफ ईरान ने पाकिस्तान के बंकर इन चीफ असीम मुनीर को गले लगाया तो दूसरी तरफ स्टेट ऑफ हॉर्मोस में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद ईरान अब बयानबाजी कर रहा है कि यह सब कुछ कंफ्यूजन में हो गया।  बता दें कि जिस वक्त ईरान ने भारत आने वाले जहाज पर फायरिंग की, तो उस जहाज के कैप्टन ने ईरान को एक ऑडियो मैसेज भेजा। दरअसल, यह फायरिंग तब हुई जब ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद करने का ऐलान कर दिया। जिस वक्त ईरान ने यह ऐलान किया, उस वक्त दो जहाज भारत की तरफ आ रहे थे। इन दोनों जहाजों को भारत आने की इजाजत भी थी, लेकिन इसके बावजूद ईरान के सैनिकों ने इन जहाजों पर गोली चला दी। 

इसे भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच टूटा सीजफायर, होर्मुज को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है?

बहरहाल, जहाज के कैप्टन ने ईरान के सैनिकों से कहा कि आपने मुझे जाने की मंजूरी दी थी।  लेकिन आप फिर भी मेरे जहाज पर गोलियां चला रहे हैं। ऐसा मत कीजिए। मुझे वापस जाने दीजिए। अब आप ही बताइए कि क्या ईरान ने भारत से गद्दारी नहीं की है? यह बात सही है कि ईरान और भारत के बीच सदियों पुराना रिश्ता रहा है। भारत और ईरान की सभ्यताओं के बीच भी रिश्ता जरूर रहा होगा। लेकिन जब से ईरान पर इस्लाम हावी हुआ उसके बाद से भारत और ईरान के बीच रिश्ते सिर्फ व्यापारिक ही रहे हैं। ऐसे में जब भी कोई लिबरल और वामपंथी ईरान की गलतियों पर पर्दा डालते हुए आपसे यह कहे कि हमारे ईरान से रिश्ते काफी पुराने हैं तो इमोशनल होने की बजाय आप उन वामपंथियों को यह बता दीजिएगा कि ईरान से रिश्ते जरूर रहे होंगे, लेकिन ईरान की गद्दारी हम नहीं झेलेंगे।

प्रमुख खबरें

ECI विवाद पर Omar Abdullah का तंज, CEC Gyanesh Kumar को Bharat Ratna मिलना चाहिए

BSE में BNP Paribas और Goldman Sachs ने बेची 2186 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी

Election Commission ने फॉर्म-6 से हटाई SIR घोषणा, जानिए किन राज्यों के लिए लागू हुआ नियम

Delhi Riots: Umar Khalid और Sharjeel Imam को तीसरी बार झटका, High Court ने खारिज की जमानत