Iran का पलटवार, Trump की धमकी पर बोले Pezeshkian- 1.4 करोड़ ईरानी कुर्बान होने को तैयार

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2026

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को बातचीत की मेज पर आने के लिए जारी किए गए अल्टीमेटम की उलटी गिनती जारी है। इसी बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि ईरानी अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में ये बातें कही हैं और बताया है कि वे खुद भी देश के लिए बलिदान देने को तैयार हैं। पेज़ेश्कियन ने लिखा कि अब तक 14 मिलियन से अधिक गर्वित ईरानियों ने ईरान की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने की तत्परता जताई है। मैं भी ईरान के लिए बलिदान दे चुका हूं, दे रहा हूं और देता रहूंगा। इससे पहले, ईरान के उप खेल मंत्री अलीरेज़ा रहीमी ने देश के खिलाड़ियों और कलाकारों से बिजली संयंत्रों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने इसे ट्रंप द्वारा जारी किए गए कई अल्टीमेटमों के बाद संभावित हवाई हमलों को रोकने के लिए एक प्रतीकात्मक और शारीरिक प्रयास बताया था। उन्होंने युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, छात्रों और शिक्षकों को मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे बिजली संयंत्रों के पास इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा ये हमारी संपत्ति और साजो-सामान हैं।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया