हमला होकर रहेगा...ईरान ने उतार दिए 3000 जहाज, ट्रम्प की बमबारी की धमकी के बाद लिया बड़ा फैसला

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2025

इजरायल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जाने भी जा रही हैं। लेकिन अब इजरायल ने बेरूत पर भी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायल के इन हमलों के साथ ही युद्धविराम भी खत्म हो चला है। इजरायल के इन हमलों से ईरान एक बार फिर भड़क गया है। ईरान ने इजरायल को एक बार फिर इन हमलों की कीमत चुकाने की धमकी दे डाली है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वो इजरायल की तरफ से किए जा रहे इन हमलों का एक एक करके जवाब जरूर देगा। ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने इजरायल पर आसन्न हमले का संकेत देते हुए एक गंभीर चेतावनी जारी कर दी है। ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा कि यदि तेहरान परमाणु समझौते को स्वीकार करने से इनकार करता है तो ईरान पर बमबारी करना एक विकल्प है। ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प की बम धमकी के आगे झुकने से इनकार कर दिया और कहा कि यदि आवश्यक हो तो वह अमेरिका से संबंधित ठिकानों पर हमला करने के लिए अपने भूमिगत मिसाइल शस्त्रागार को तैयार कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Modern Day Wars Part 3 | गाजा और इजरायल की जंग क्या रूस-यूक्रेन वॉर से है अलग? | Teh Tak

ट्रम्प के सत्ता में लौटने के बाद से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है, उनके प्रशासन ने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करना चाहिए। पोलिटिको ने रिपोर्ट किया कि अपने पिछले कार्यकाल के दौरान, ट्रम्प ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए डिज़ाइन किए गए 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका को वापस ले लिया, बाद में तेहरान पर इसका पालन न करने का आरोप लगाया। उस समझौते में चीन, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ भी शामिल थे। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.