Mossad के हेडक्वार्टर को ईरान ने कर दिया तबाह? नसरल्लाह की हत्या में इस्तेमाल हुए हवाई अड्डे को उड़ाया

By अभिनय आकाश | Oct 02, 2024

ईरान के हमले में मोसाद को टारगेट किया गया है। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद जो कि दुनियाभर में इजरायल के दुश्मनों को टारगेट करने के लिए जानी जाती है। उसके हेडक्वार्टर पर ईरान ने अटैक किया है। मोसाद के हेडक्वार्टर को तबाह करने का दावा ईरान कर रहा है। इजरायल हालांकि इन खबरों से इनकार कर रहा है। तेल अवीव में ये मिसाइल अटैक हुआ है। हमास चीफ इस्माइल हानिया हो या हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह दोनों की मौत के पीछे की अहम वजह मोसाद को माना जाता है। मोसाद को इंफॉर्मेशन वॉर का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। उसके हेडक्वार्टर को टारगेट करने का दावा ईरान की तरफ से किया जा रहा है। अगर ऐसा सच है तो इजरायल के अस्तित्व के समय से यानी 1948 के बाद से शायद ये पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी दुश्मन देश ने मोसाद के हेडक्वार्टर पर हमला किया हो। मोसाद के हेडक्वार्टर की लोकेशन तो मालूम है। गूगल में सर्च करने पर भी ये नजर आ जाएगी। इसके अलावा मोसाद के हेडक्वार्टर में इतने सारे फिलिस्तीनी लोगों का इंटोरोगेशन हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Iran Israel War के बीच UN Security Council में इमरजेंसी बैठक

ईरान एक एक करके उन सभी जगहों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है और इसी कड़ी में इस हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया है। ईरानी मीडिया की ओर से ये दावा किया जा रहा है।  हसन नसरल्लाह की हत्या में हवाई अड्डे का इस्तेमाल हुआ था। वहीं ईरान द्वारा इजरायल पर अटैक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कई अहम बैठकें कर चुके हैं। अमेरिका ने साफ कहा है कि इजरायल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ दो बैठक की। इन बैठकों में मीडिल ईस्ट के मुद्दे पर चर्चा की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Weather | कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद दिल्ली को बारिश से राहत, तेज़ हवाओं ने तापमान गिराया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा पेट्रोल

IPL 2026 SRH vs RCB Match Highlights | हैदराबाद की विशाल जीत पर भारी पड़ी बेंगलुरु की रणनीति, हारकर भी टॉप पर बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में गुजरात से भिड़ंत

US Secretary of State Marco Rubio Visit to India | कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, क्वाड और ऊर्जा पर रहेगा फोकस