US Secretary of State Marco Rubio Visit to India | कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, क्वाड और ऊर्जा पर रहेगा फोकस

By रेनू तिवारी | May 23, 2026

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार (23 मई 2026) को कोलकाता पहुंचे। रणनीतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस दौरे की शुरुआत कोलकाता से होना कई मायनों में खास है। दरअसल, पिछले 14 वर्षों में यह पहला मौका है जब अमेरिका के किसी विदेश मंत्री ने कोलकाता का दौरा किया है। इससे पहले मई 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन यहां आई थीं। रुबियो का यह दौरा पश्चिम बंगाल में आए बड़े राजनीतिक बदलाव (भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन) के बीच हो रहा है, जो इस यात्रा को और भी दिलचस्प बनाता है। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, रुबियो मध्य कोलकाता में स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ और शहर के एक बाल गृह का दौरा भी करेंगे। रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान उनका आगरा, जयपुर और नयी दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम है। इस दौरे को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत के साथ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक प्रस्तावित है।

भारत रवाना होने से पहले रुबियो ने मियामी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि भारत जितनी अधिक ऊर्जा खरीद सके, उतनी हम उसे बेचें। अमेरिकी उत्पादन और निर्यात इस समय ऐतिहासिक स्तर पर है।’’ होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से भारत पर पड़ने वाले संभावित ऊर्जा संकट से जुड़े सवाल पर रुबियो ने भारत को ‘‘भरोसेमंद और महत्वपूर्ण साझेदार’’ बताया और क्वाड देशों के मंत्रियों से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 मई को क्वाड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में रुबियो के अलावा ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार