ईरान ने Marco Rubio के 'Proxy' दावे को किया खारिज, Houthis को बताया स्वतंत्र यमनी गुट

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2026

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि यमन का हूथी समूह तेहरान के लिए प्रॉक्सी (प्रतिनिधि) के तौर पर काम करता है। बघाई ने कहा कि यह समूह स्वतंत्र रूप से काम करता है और किसी से आदेश नहीं लेता। X पर एक पोस्ट में, बघाई ने वाशिंगटन पर अपनी सैन्य मौजूदगी और वर्चस्ववादी नीतियों के जरिए इलाके में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि यमन में स्थायी शांति के लिए बाहरी दखल को खत्म करना जरूरी है। बघाई ने कहा मार्को रुबियो के झूठ तथ्यों की जगह नहीं ले सकते। अंसारल्लाह यमन का एक स्वतंत्र गुट है जो अपने फैसले खुद लेता है; वह किसी से आदेश नहीं लेता और किसी के लिए प्रॉक्सी के तौर पर काम नहीं करता।

प्रमुख खबरें

CBI की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकारी, Nippon Denro को मिली राहत

England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

1984 सिख विरोधी दंगों के दोषियों को BJP कभी माफ नहीं करेगी: Nitin Nabin

US Open में Zverev का शानदार प्रदर्शन, Karen Khachanov से होगी खिताबी भिड़ंत