ईरान में आए भूकंप से भारी तबाही, तुर्की में नौ लोगों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

इस्तांबुल। उत्तर-पश्चिम ईरान में रविवार को आए 5.7 तीव्रता के भूकंप से पड़ोसी देश तुर्की में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि सीमा के दोनों ओर कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अनादोलु समाचार एजेंसी ने तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोयलु के हवाले से रविवार को कहा कि पड़ोसी देश में आए भूकंप से चार बच्चों समेत नौ नागरिकों की मौत हो गई। कम से कम 37 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से नौ की हालत गंभीर है।

तुर्की के एक चैनल ने ईरान की सीमा पर मौजूद वान प्रांत के गांवों में कई तबाह घरों की तस्वीरें प्रसारित की। राज्यपाल मेहमेत इमिन बिलमेज ने कहा कि फिलहाल किसी के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, सुबह 9.23 बजे आए भूकंप का केंद्र ईरान के गांव हबास-ए-ओलया के पास रहा, जोकि सीमा से दस किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति ने कहा- इस्लामिक क्रांति को अमेरिका ने कभी नहीं स्वीकारा

ईरान में भूकंप से 65 से अधिक लोग घायल हुए है। देश की आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक घायलों में से 39 लोगों को ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 43 गांवों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। ईरान के पश्चिमी प्रांत करमंशाह में वर्ष 2017 में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप से करीब 620 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश