ईरान चुनाव परिणाम: रूढ़िवादियों की बढ़त का दावा, किसकी होगी जीत?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2020

तेहरान। ईरान के संसदीय चुनाव के शनिवार को आये पहले परिणामों के अनुसार रूढ़िवादी बढ़त बनाते प्रतीत हो रहे हैं।  ईरान और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों के दौरान बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को ईरान में चुनाव हुआ था।

कई उम्मीदवारों को अयोग्य करार दिये जाने के बाद आशंका जतायी जा रही थी कि मतदान प्रतिशत कम रहेगा। साथ ही अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान की खराब अर्थव्यवस्था के चलते भी लोग मायूस हैं। समाचार एजेंसी आईएसएनए ने राष्ट्रीय चुनाव समिति के हवाले से बताया कि शनिवार दोपहर तक ईरान के 41 संसदीय क्षेत्रों के 1,063,860 वोटों की गिनती हुई। अभी 167 संसदीय क्षेत्रों की गिनती बची हुई है।

इसे भी पढ़ें: क्रूज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों के कोरोना वायरस की होगी जांच: दूतावास

समिति के प्रवक्ता इस्माईल मौसावी ने कहा, ‘‘हम अंतिम आंकड़े आज रात तक जारी करने की कोशिश करेंगे और अगर ज्यादा समय लगा तो फिर ये कल जारी होंगे।’’आधिकारिक परिणाम अभी भले ही आ रहे हैं लेकिन रूढ़िवादियों और अति रूढ़िवादियों से जुड़ी समाचार एजेंसियों ने अपने उम्मीदवारों की भारी जीत की संभावना जतायी है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay