IRGC पर एक्शन से भड़का Iran, European Union को दी सीधी चेतावनी, भुगतने होंगे परिणाम

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2026

ईरान ने आईआरजीसी को आतंकवादी समूह घोषित किए जाने के बाद यूरोपीय संघ पर करारा जवाब दिया। करारा जवाब देते हुए ईरान ने कहा है कि वह उन यूरोपीय संघ के देशों की सेनाओं को आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल करेगा, जिन्होंने आईआरजीसी को आतंकवादी समूह घोषित किया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूरोपीय संघ निश्चित रूप से जानता है कि इस्लामी सलाहकार सभा के प्रस्ताव के अनुसार, उन देशों की सेनाओं को आतंकवादी संगठन माना जाता है जिन्होंने इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कोर के खिलाफ यूरोपीय संघ के हालिया प्रस्ताव में भाग लिया है। इसलिए, इसके परिणाम उन यूरोपीय देशों को भुगतने होंगे जिन्होंने ऐसा कदम उठाया है। ईरान ने कहा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के बाद यूरोप को मूर्खतापूर्ण कृत्य के परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से कहा कि तुर्की ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें: क्या Trump के खिलाफ बन रहा है नया Global Alliance? EU-Canada ने भारत के साथ की मेगा डील

राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस बात पर जोर दिया कि तुर्की ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव कम करने और मुद्दों को सुलझाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन