ईरान ने इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं, मिसाइलों को रोकने में मदद कर रहा अमेरिका?

By रेनू तिवारी | Jun 14, 2025

ईरान और इजराइल में ठन चुकी है। दोनों एक दूसरे पर अब मिलाइलों से हमला कर रहे हैं। ईरान ने शुक्रवार को इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने देश के परमाणु और सैन्य स्थलों पर इजराइल के भीषण हमलों के जवाब में यह कदम उठाया। उसने बताया कि ईरानी सेना ने इजराइल के खिलाफ अपने अभियान को ‘सिवियर पनिशमेंट’ (गंभीर सजा) नाम दिया है।

ईरान ने शुक्रवार को इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने देश के परमाणु और सैन्य स्थलों पर इजराइल के भीषण हमलों के जवाब में यह कदम उठाया। उसने बताया कि ईरानी सेना ने इजराइल के खिलाफ अपने अभियान को ‘सिवियर पनिशमेंट’ (गंभीर सजा) नाम दिया है।

अमेरिकी सेना ईरान की ओर से इजराइल पर जवाबी कार्रवाई में दागी गई मिसाइल को रोकने में मदद कर रही है। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका मिसाइल रोकने में सहायता करने और क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए इजराइल के करीब अपनी प्रणालियों को ले जा रहा है। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि अमेरिका ने किस तरह से सहायता प्रदान की, लेकिन अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों और विध्वंसक मिसाइल रक्षा प्रणाली ने पिछले हमलों के दौरान मिसाइल को रोका है। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर यह जानकारी दी।

इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ढांचे पर युद्धक विमानों और ड्रोन से भीषण हमले किए, ताकि प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा सके और शीर्ष जनरल एवं वैज्ञानिकों को मारा जा सके। इसके बाद ईरान ने शुक्रवार को इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरान ने देश के परमाणु और सैन्य स्थलों पर इजराइल के भीषण हमलों के जवाब में यह कदम उठाया। उसने बताया कि ईरानी सेना ने इजराइल के खिलाफ अपने अभियान को ‘सिवियर पनिशमेंट’ (गंभीर सजा) नाम दिया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त