ईरान ने अभ्यास के दौरान दागीं मिसाइलें, अमेरिका के सैन्य ठिकानों को किया गया अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2020

तेहरान। ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज जलसंधि के पास सैन्य अभ्यास के तहत भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह खबर दी। मिसाइल परीक्षण के बाद पास के इलाके में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर सैनिकों को अलर्ट कर दिया गया। अभ्यास के तहत मिसाइलें दागे जाने के मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी स्थित अल दाफ्रा एयर बेस और कतर में अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान अल-उदेइद एयर बेस को सतर्क कर दिया गया। अल दाफ्रा हवाईअड्डे पर फ्रांस से भारत आ रहे पांच राफेल लड़ाकू विमान कुछ समय के लिए रूके थे। रिवॉल्यूशनरी गार्ड द्वारा ड्रोन से लिए गए फुटेज में दिखा कि मध्य ईरान में किसी पठार से छोड़ी गयी दो मिसाइलों के बाद धूल का गुबार उठा। रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एयरोस्पेस डिविजन के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह ने बताया कि बुधवार को परीक्षण किया गया। मिसाइलें दागे जाने के बाद पहली बार उन्होंने सरकारी टेलीविजन को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने पहली बार इस काम को अंजाम दिया।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया